उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ ने रामनगर से पकड़ा नैनीताल का 25 हजार का इनामी कुख्यात बचे सिंह

पकड़ा गया इनामी कई लोगों से लाखों का चूना लगाकर हो गया था फरार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ इनामी/ गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है साथ ही जो अब तक टॉप मोस्ट वांटेड है, उनकी लिस्ट बनाकर उनकी गिरफ्तारी हेतु सभी एसटीएफ टीमों को निर्देश दिए गए हैं जिनके द्वारा समय-समय पर उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दविशे दी जा रही हैं । इसी क्रम में आज प्रातः एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की कुमाऊं टीम एवं कोतवाली रामनगर की पुलिस टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में थाना रामनगर जनपद नैनीताल के 25000 रु. के ईनामी अपराधी बचे सिंह अधिकारी को  रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी 420 आईपीसी के मुकदमें में पिछले वर्ष से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार इनामी अपराधी के विरुद्ध  थाना रामनगर में मु.अ.सं. 92/2022 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज हुवा था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। *पकड़े गए शातिर अभियुक्त द्वारा स्थानीय कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है जिसमें इसके विरुद्ध भिन्न-भिन्न न्यायालयों में भी मामले दर्ज हैं इसके अलावा इस अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में पूर्व में भी कई मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हैं ।* इसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार इनामी ने पूछने पर बताया कि फरारी के दौरान वह रामनगर से भागकर वृंदावन, हरिद्वार, बरेली इत्यादि जगहो में पुलिस से छिपकर रहा। एसटीएफ की इस कार्यवाही में आरक्षी राजेन्द्र सिंह मेहरा व कृष्ण चन्द्र शर्मा (सविलाँस) की प्रमुख भूमिका रही। ईनामी अपराधियों के विरुद्ध एसटीएफ का गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण;-*

*1.बचे सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ढेला बंदोबस्ती रामनगर जनपद नैनीताल।*

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*
*1.मु0अ0सं0- 92/2022, धारा 420 भादवी चालानी थाना रामनगर नैनीताल।*
*2.फौ0वा0सं0 1123/21, धारा 138 एन0आई0एक्ट।*
*3.फौ0वा0सं0 1019/21, धारा 138  एन0आई0एक्ट।*
*4.फौ0वा0सं0 685/18, धारा 138 एन0आई0एक्ट।*
*5.फौ0वा0सं0 21/19, धारा 138 एन0आई0एक्ट।*
*6.फौ0वा0सं0 37/17, धारा 138 एन0आई0एक्ट।*

*गिरफ्तार करने वाली टीमें-*
*एसटीएफ कुमाऊं यूनिट-*

*1.उ0नि0 विपिन जोशी*
*2.उ0 नि0 के0जी0 मठपाल*
*3.आरक्षी राजेंद्र सिंह महरा*
*4.आरक्षी वीरेंद्र चौहान*
*5.आरक्षी गुरवंत सिंह*
*6.हे0का0 सुरेंद्र कनवाल*
*7. कृष्ण चंद्र शर्मा (सर्विलांस)*

*रामनगर कोतवाली  टीम*
1. निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
2.उ0नि0 रविंद्र राणा*
3.आरक्षी भारत भूषण*

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top