हल्द्वानी

मारपीट करने व झूटे केश में फसाने के आरोप में एसटीएफ दरोगा पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मारपीट व झूटे केश में फसाने के आरोप में एक रुद्रपुर में तैनात एसटीएफ दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगति विहार पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी रोहित पांडे ने पुलिस को तहरीर दी बताया कि 13 अगस्त को जब वह अपनी कर से घर लौट रहा था तो दरोगा नवीन की बाइक सड़क पर खड़ी थी,जिससे कार निकालने में दिक्कत हो रही थी। जब दरोगा से मोटरसाइकिल शिफ्ट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी, और बाद में उसके घर में घुसकर उसे चरस तस्करी के झूठे मुकदमे में फंसाने का रौब जमाया। तहरीर में यह भी बताया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा कैलाश पांडे नशे का कारोबार करते हैं, मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरोप है कि एसटीएफ दरोगा और उसके साले अरुण पांडे ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसके घर में घुसकर उसे धमकियां दी सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कुछ दिन पहले अरुण पांडे ने कुल्हाड़ी से उसके ऊपर हमला करने की कोशिश की थी और बाद में उसके गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले की शिकायत एसएसपी नैनीताल से की गई जिसके बाद एसटीएफ दरोगा और उसके साल के खिलाफ कोतवाली में कुचेष्ठा, चोट पहुंचाने, धमकी व मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top