उत्तर प्रदेश

औरैया में अजब प्रेम: 75 साल के रामसुगर को 30 साल की ब्लॉगर रानी से हुआ प्यार, जल्द रचायेंगे शादी

FB IMG 1792068168738

यूपी के औरैया में 75 साल के बुजुर्ग और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जानिए कैसे शुरू हुआ यह प्यार और कब है शादी।

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बेहद अनोखी और दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है। कहते हैं कि प्यार न उम्र देखता है और न ही कोई बंधन। ऐसा ही कुछ औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी और सहार क्षेत्र के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर के बीच देखने को मिला है। दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया है।
इस अनोखे रिश्ते की शुरुआत करीब दो साल पहले हुई थी। रामसुगर की पुत्री राधा खुद एक यूट्यूबर हैं और रानी उनके घर वीडियो शूट करने आती थीं। इसी दौरान रानी और रामसुगर के बीच बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। राधा की मां का निधन करीब सात साल पहले हो चुका था। परिवार के साथ घुलने-मिलने के दौरान दोनों का रिश्ता गहरा होता गया और उन्होंने जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया।
करीब एक सप्ताह पहले दोनों की धूमधाम से सगाई संपन्न हुई। सगाई का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, वैसे ही यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों के बीच अब केवल इस अनोखी शादी की तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
यह मामला पूरे जिले में कौतूहल का विषय बना हुआ है। दोनों प्रेमी जोड़े जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स इस जोड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top