देहरादून

गंगा में नहाते वक्त लखनऊ के इंजीनियर छात्र की मौत

डूबने की लगातार दूसरी घटना, घाट पर नहाने के पहुंचे थे दो दोस्त
ऋषिकेश। दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया लखनऊ निवासी एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया। युवक हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रोहन जोशी (26 वर्ष) पुत्र चंद्रकांत जोशी निवासी आशुतोष नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश अपने दोस्त दीपक निगम निवासी पराग रोड एलडीए कालोनी लखनऊ के साथ यहां घूमने आया था।
मंगलवार की सुबह दोनों दोस्त मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर नहाने के लिए पहुंचे। नहाते समय अचानक रोहन जोशी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। पुलिस की ओर से जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गंगा में युवक की तलाश की गई मगर उसका पता नहीं चल पाया। युवक की तलाश के लिए डीप डायवर्स की भी मदद ली जा रही है। गंगा में डूबने की लगातार यह दूसरी घटना है। बीते सोमवार को भी लक्ष्मण झूला के नाव घाट पर दिल्ली निवासी एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से पर्यटक के डूबने की घटना हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top