हल्द्वानी

आर्यमान विक्रम बिड़ला विद्यालय के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में लहराया परचम

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने नैनीताल जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर को गोलापार, हल्द्वानी में हुआ, जिसमें पूरे जनपद के लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय के 20 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लेकर कुल 19 पदक अपने नाम किए। इसमें 7 स्वर्ण, 11 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में जयवर्धन जोशी (कक्षा 8C), अथर्व साहू (कक्षा 3C), यशवर्धन पाठक (कक्षा 6D), अयान्श परिहार (कक्षा 6B), अनुप्रिया फर्त्याल (कक्षा 6D), यशवर्धन जोशी (कक्षा 6A) तथा चेतिका जोशी (कक्षा 12) शामिल हैं।

रजत पदक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों में उन्नत सिंह मेहरा, उत्कर्ष गुणवंत, ध्रुव सिंह नेगी, लक्षित जोशी, प्रियम जोशी, आयुष साहू, प्रदर्श भट्ट, गार्गी भट्ट, आदित्य पांडे, सिया वार्ष्णेय और विवास्वत मोदी रहे। वहीं हिमांशु मेहरा (कक्षा 4C) ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री कमलेश तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा तथा उप प्रधानाचार्य श्री प्रकाश कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है और विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि लगन व मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top