हल्द्वानी

अतिक्रमण हटाने पर घेराव करने वाले 200 के खिलाफ मुकदमा

बनभूलपुरा में बुलडोजर लेकर पहुंची थी सोमवार को टीम, काफी हुआ था हंगामा
हल्द्वानी।
बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 व 12 में अतिक्रमण हटाने गई टीम को विरोध करने वाले 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। टीम को सोमवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा था।
सोमवार शाम कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने बनभूलपुरा लाइन नम्बर 8 व 12 में अवैध अतिक्रमण कर बनाए भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। बिना नक्शा स्वीकृत कराए दो भवनों को मौके पर ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिये। उन्होंने अवैध निर्माण करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। इसके बाद टीम ने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की, लेकिन लोगों ने विरोध कर टीम को घेर दिया था। नगर निगम की तहरीर पर दो सौ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top