नई दिल्ली

रतूड़ा में सूमो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

एसडीआरएफ ने पूरी रात चलाया रेस्क्यू, सूमो काटकर शव निकाले
देहरादून।
25 जनवरी की देर रात्रि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूमो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। एसडीआरएफ ने रात भर रेस्क्यू किया। सूमो वाहन को काटकर शव निकाले।


जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अवगत कराया गया कि एक टाटा सूमो (वाहन संख्या- UK07TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे।

SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायल:- राहुल, पुत्र स्व0 श्री विजय लाल

मृतक:
1.अंकित पुत्र श्री रघु लाल, 26 वर्ष
2. वासुदेव पुत्र श्री शोभाराम, 25 वर्ष
उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top