चमोली

टिहरी देवप्रयाग क्षेत्र में एक ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

टिहरी। 19 अक्टूबर 2023 को जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक का विवरण:-प्रमोद पुत्र श्री रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top