नैनीताल

16 वर्षीय छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली

ज्योलीकोट चोपड़ा गांव की घटना, कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती थी छात्रा
नैनीताल।
ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में मंगलवार को 16 वर्षीय कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली।
जानकारी के अनुसार, चोपड़ा गांव निवासी चंदन सिंह जीना की बेटी हर्षिता अन्य दिनों की तरह ही घर में अलग कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों के दरवाजा खटखटाया तो भी उसका कोई उत्तर नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो हर्षिता छत की बल्ली में फंदा बनाकर लटकी हुई थी।
परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों, थानाध्यक्ष व महिला पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। टीम ने शव को नीचे उतारा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए कमरे की तलाशी, परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमास्टर्म के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि 16 वर्षीय हर्षिता पुत्री चंदन सिंह जीना को रात्रि में उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांटा था । जिसके बाद वह अपने कमरे में चले गई । आज सुबह उसे घर की छत की बल्ली में लटका हुआ पाया गया तो परिवार में चीख पुकार मच गई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top