धर्म-कर्म/मेले-पर्व

इन राशि के जातकों को थोड़ी सतर्कता, बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन रहेगा अति शुभ

हल्द्वानी। ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। राशिफल के अनुसार 21 अप्रैल शुक्रवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है।
मेष
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें , मानसिक स्थिति मजबूत रखें, कुछ चीजों को नजरअंदाज करें, अपने मन में चल रही  योजना को सभी से शेयर न करें, किसी भी काम में व्यर्थ का जोखिम न उठाएं, घर में सभी से सामन्जस्य बना कर रहें, वाद-विवाद से बचें।
वृषभ
आज आपको मानसिक क्लेश और स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, किसी अनहोनी की चिंता बनी रहेगी, वाद- विवाद मान अपमान का सामना करना पड़ सकता है, मन खिन्न रहेगा , महत्वपूर्ण कार्यो में अड़चन आएगी, विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन
आज आप जोश और उत्साह से भरे होंगे, व्यवसाय में कोई नया बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं , मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, नए लोगों से संबंध बनेंगे, प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले लोगों को नया दायित्व मिलेगा, मान सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क
आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, पुराने चले आ रहे वाद-विवाद खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, किसी अपने का सुखद समाचार मिलेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भगवान शंकर की उपासना करें।
सिंह
आज आप थोड़ा सतर्कता बरतें, यात्रा आदि से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले में वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है , कोई लेन-देन साझेदारी शुरू करने में मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है , अत: सोच-विचार कर कार्य की शुरुआत करें, आर्थिक काम में जोखिम न उठाएं।
कन्या
आज आपको किसी कार्य में रिस्क लेने से बचना होगा, दूसरों की बातों में या प्रलोभन में न आए। नुकसान उठाना पड़ सकता है , धन की हानि हो सकती है, पड़ोसी और मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, किसी अपने की चिंता बनी रहेगी ।
तुला
आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा, पुराना रुका धन या पद फिर से प्राप्त होगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता हैं, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं, किसी अपने का सहयोग प्राप्त होगा, पुराने रुके कार्य फिर से शुरू होंगे, प्रशासनिक अधिकारी के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा, कोई पुराना चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा।
धनु
आज आप किसी अपने की वजह से उसकी चिंता में परेशान रहेंगे, मन अशांत रहेगा, व्यर्थ की भागदौड़ से शरीर में कष्ट रहेगा ,परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी ,बंधुओं से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
मकर
आज आपको नए कार्य की शुरुआत और वाहन आदि की यात्रा से बचना चाहिए, नया वाहन न खरीदें, मन में खिन्नता रहेगी , शत्रुओं से सावधानी बरतें, मिथ्या आरोप में फंस सकते हैं, धन हानि उठानी पड़ सकती हैं। कोई दुखद समाचार मिलेगा।
कुंभ
आज आपको अपनों का साथ मिलेगा, मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी, पर आकस्मिक धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे, कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मीन
आज आपको व्यापार आदि में लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में कोई नई खुशखबरी मिल सकती हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने आरोप से आप मुक्त हो सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी का सहयोग मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top