नैनीताल

धानाचूली साधन सहकारी समिति ने पास किया 6.72 करोड़ का बजट


पहली बार 9 फीसदी बाँटा जाएगा किसानों को लाभांश
वर्ष भर में 12.66 लाख कमाया शुद्ध मुनाफा


धानाचूली(नैनीताल)। यहाँ स्थित बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड ने अपना 49 वां वार्षिक सामान्य निकाय बैठक आयोजित कर वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक बजट पास किया। साथ ही किसानों को पहली बार लाभांश वितरण का भी फैसला लिया गया।
शनिवार को धानाचूली के जन मिलन केंद्र के सभागार में आयोजित 49 वी वार्षिक समान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति सचिव देव सिंह फर्त्याल ने सदस्यों के सामने पूरे वर्ष भर का आय-व्यय पेश किया। सचिव ने बताया आगामी वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए कुल बजट 6 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपए बैठक में पास किया गया। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 4 करोड़ 64 लाख 22 हजार रुपए कृषकों को ऋण वितरित किया गया। जिसमेइस वित्तीय वर्ष के लिए 3.34 लाख शेयर जमा किया। उन्होंने बताया आज तक 26.82 लाख रुपए शेयर जमा किया गया है । इधर बैंक से 4 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का ऋण लिया गया है। जिसके सापेक्ष में 4 करोड़ 31 लाख 81 हजार वसूली की गई है । उन्होंने बताया कि इस वर्ष 32 लाख 45 हजार 938 रुपए में से 9 फीसदी लाभांश किसानों को वितरित किया जा रहा है। जो कि इस साधन सहकारी समिति में पहली बार वितरित हो रहा है । उन्होंने बताया कि इसमें 2 लाख 92 हजार 134 रुपए किसानों के खाते में डाला जाएगा जबकि 4,720 रुपया सरकारी लाभांश दिया जाएगा ।सचिव फर्त्याल ने बताया कि वर्ष का कुल लाभ अंश 12.66 लाख रहा है ।जबकि आज तक का शुद्ध लाभांश 57.05 लाख हुआ है। उन्होंने बताया इस समिति में 945 सदस्य है। इसके अलावा उन्होंने समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साधन सहकारी समिति के सहयोग से 80% अनुदान पर 50 वर्ग मीटर कम से कम नाप की पॉलीहाउस किसानों को दिया जा रहा है। 20 फीसदी जमा करने के लिए समिति द्वारा किसानों को जीरो फ़ीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा चलाई जारी माधव सिंह भंडारी संयुक्त खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 10 किसान संयुक्त रूप से खेती करेंगे तो उन्हें जीरो प्रतिशत पर बीजऔर पॉलीहाउस के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस दौरान हल्द्वानी नैनीताल डिस्टिक कॉपरेटिव शाखा के मैनेजर में दिनेश चंद्र जोशी ने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही कई जानकारियां किसानों को दी। वहीं उन्होंने माइक्रो एटीएम के बारे में जानकारी देते हुए करीब 15 से20 हजार तक का लेनदेन एटीएम से किसानों द्वारा कराया गया। इधर कोऑपरेटिव बैंक धारी के शाखा प्रबंधक महेश कुमार ने किसानों को ऋण लेने में आ रही सुविधाओं को और दुरुस्त करने का भरोसा दिया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार वर्तमान उपाध्यक्ष, धन सिंह सचिव देव सिंह फर्त्याल, भवान सिंह ,यशवंत सिंह दीपक लोधियाल पूरन सिंह, मोहन सिंह ,नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह,लाल सिंह,रामसिंह, सहित महिला समूह के सदस्य सहित दर्जन किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दानसिंह लोधियाल ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top