नई दिल्ली

चोरी की घटना का मुकदमा न लिखना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ा, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर किया

हरिद्वार- चोरी की घटना में पीड़ित को बार-बार टरकाना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। कप्तान ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को आदेश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। वरना उन पर ही कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अपने आगमन के साथ पहले दिन से ही एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को चेताया था कि पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ताओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े व शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज भिक्कमपुर एसआई खेमेन्द्र गंगवार को उनके चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी पर पीड़ित को भटकाने एवं मुकदमा न लिखे जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया है। एसएसपी द्वारा पूरे प्रकरण में जांच बैठाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top