नई दिल्ली

बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार का किया शुभारंभ


मंदिरो के साथ-साथ घर में पूजा-अर्चना, घर में बने कई बर्तन

धानाचूली(नैनीताल)। बसंत पंचमी के अवसर पर स्थानीय जनता ने मन्दिरो में पूजा-अर्चना के साथ बसंत ऋतु का स्वागत किया। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर मंदिर धानाचूली में बसंत पंचमी और विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर धानाचूली में आयोजित कार्यक्रम में दो नवीन शिशुओ का विद्यारंभ संस्कार विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य आनंद सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों ने माँ सरस्वती की पूजा भी किया गया। वही स्थानीय स्तर पर ग्रामीणो ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर नई फसल के अच्छी पैदावार होने की कामना की।


कार्यक्रम में खीम सिंह, राजेंद्र सिंह नयाल, गजेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्रा, मीना बोरा, कुसुम बिष्ट, नेहा आर्या, कमला लोधियाल, ललित सिंह, तेज सिंह सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top