नई दिल्ली

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा के सिर सजा, उर्वशी रौतेला ने रिया को पहनाया क्राउन

जयपुर। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा के सिर सजा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद सुंदरी रिया सिंघा ने कहा, ‘आज खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। उन्होंने कहा कि वे पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हैं।
उर्वशी रौतेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। विजेता के नाम का एलान किए जाने के बाद उर्वशी ने कहा, “मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं।”
उर्वशी ने आगे कहा कि मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर ये हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी।’ उन्होंने कहा,”मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा। सभी लड़कियां बहुत मेहनती, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं।” प्रांजल प्रिया (#34) को 1st रनर-अप घोषित किया गया, जबकि छवि वर्ग (#16) 2nd रनर-अप रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top