चमोली

श्रीनगर में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

श्रीनगर। श्रीनगर से करीब 12 किमी दूर नयालगढ़ के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  ग्रामीणों का कहना है कि वह मंदिर में दीया जलाने गए थे, लेकिन ऊपर की ओर आग लगी देखकर उसे बुझाने के लिए पहुंच गए थे। उधर, वन विभाग का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी दुर्गा प्रसाद सुंद्रियाल (62) नवरात्र पूजा के लिए परिवार के साथ नयालगढ़ पहुंचे थे। प्रधान कैलाश नौडियाल ने बताया, 16 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर में दीया जलाने गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह उनका शव जंगल में जली हुई अवस्था में मिला।
साथ ही आसपास जंगल का भी काफी हिस्सा जला हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों का कहना है कि जब दुर्गा प्रसाद मंदिर में दीया जलाने गए थे, तो मंदिर के ऊपर की तरफ जंगल में आग लगी हुई थी। जंगल की आग मंदिर तक न पहुंचे इसके लिए ऊपर की तरफ चले गए, लेकिन आग काफी भीषण थी और दुर्गा प्रसाद इसके बीच में फंस गए और जलकर मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top