पिथौरागढ़

अल्मोड़ा लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत

अल्मोड़ा। लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा
रही थी।
तीनों एक पिकअप (यूके 01 सीए 1276) में सवार हुए। लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम है। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने कहा कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top