नई दिल्ली

पिथौरागढ़ मैक्स दुर्घटना में मरने वालों की संख्या आठ हुई, इनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल, तीन घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा शाम लगभग पांच बजे जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वाहन गिरते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया और जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक बोकटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही, घायलों के उचित उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

https://x.com/pushkardhami/status/1945112726285770918?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1945112726285770918%7Ctwgr%5E73497b4d0211acd73821eb1364e9b788069b93de%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Futtarakhand%2Fpithoragarh%2Froad-accident-in-uttarakhand-max-vehicle-fell-into-a-ditch-in-pithoragarh-many-people-died-2025-07-15

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top