उत्तराखण्ड

सफाई अभियान के लिए आए निरंकारियों की गाड़ियां डी.एस.ए.मैदान में खड़े करने पर जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही करी

कमल जगती

नैनीताल- नैनीताल में सफाई अभियान के लिए आए निरंकारियों की गाड़ियां को उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ डी.एस.ए.मैदान में खड़े करने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल गाड़ियां हटाने या मुकदमा झेलने की चेतावनी दे गया। निरंकारियों ने इस आदेश की जानकारी नहीं होने और गाड़ियां निर्धारित पार्किंग की तरफ भेजने की बात कही है।


गाड़ियां निर्धारित पार्किंग की तरफ भेजने की बात कही

नैनीताल में पिछले छह वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिल्ली की संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य सफाई के लिए शहर में जुटे। देशभर के कई राज्यों से लगभग एक हजार लोग सफाई के लिए नैनीताल पहुंचे थे। इनमें से कई लोग अपने वाहनों से नैनीताल पहुंचे, जिन्होंने एक के पीछे एक अपने वाहन को डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान में लगा दिया। खेल मैदान में लगी गाड़ियां, उच्च न्यायालय की एक डबल बेंच के आदेशों का उल्लंघन हो गया जिसमें न्यायालय ने खेल मैदान में गाड़ियों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया था। फ्लैट्स मैदान में रविवार से प्रतिष्ठित ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ऐसे में 150 से अधिक गाड़ियां खड़ी होने से उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही कार्यवाहक एस.डी.एम.पारितोष वर्मा, एस.पी.जगदीश चन्द्र, सी.ओ.सिटी विभा दीक्षित, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी मौके पर पहुंच गए और आयोजकों को बुला लिया। एस.डी.एम.ने साफ शब्दों में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के क्षेत्रीय संचालक को गाड़ियां हटाने के आदेश दिये। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही। बिना अनुमति के कराए गए कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने आयोजकों को कड़ी चेतावनी दी है। क्षेत्रीय संचालक दीपक ने बताया कि उन्हें न्यायालय के आदेश की जानकारी नहीं थी और उन्होंने फाउंडेशन से जुड़े वाहन स्वामियों को स्पीकर माइक के माध्यम से गाड़ियां निर्धारित पार्किंगों में लगाने को कह दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top