पिथौरागढ़

अल्मोड़ा के बिनसर अग्निकांड में जान गंवाने वाले वन कर्मी और पीआरडी जवान के परिजनों को मिलेगी नौकरी

अल्मोड़ा। बिनसर अभयारण्य में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले वन कर्मी और पीआरडी जवान के परिजनों को नौकरी मिलेगी। इस घटना के अन्य दो मृतकों के परिजनों की सरकार हरसंभव मदद करेगी। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कही। प्रभावित परिवारों का दर्द बांटने पहुंची रेखा आर्या ने कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री मृतकों के परिजनों और घायलों के परिवार वालों से मिलने पहुंची। उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता के परिजन सरकारी नौकरी के अधिकारी हैं। वहीं मृतक पीआरडी जवान पूरन सिंह के एक परिजन को नौकरी दी जाएगी। घायल पीआरडी जवान को स्वस्थ होने तक पूरा वेतन दिया जाएगा। अन्य घायलों का सरकार समुचित उपचार करवा रही है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के भी हरसंभव प्रयास होंगे। 
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बिनसर में हुई घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई थी। उसके परिजनों को मुआवजा दिया गया है। कहा उसके पिता को वन विभाग में रोजगार मिलेगा ताकि प्रभावित परिवार को भरण-पोषण में किसी भी तरह की दिक्कत न आए। हादसे में जान गंवाने वाले फायर वॉचर के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top