कोटद्वार

चर्चित अंकिता भंडारी मामले की अवनीश नेगी करेंगे पैरवी, सरकार ने नेगी को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया

अंकिता के माता-पिता की मांग पर सरकार ने लिया फैसला, माता-पिता ने अवनीश नेगी को नियुक्त करने की उठाई थी मांग
कोटद्वार। चर्चित अंकिता हत्याकांड में परिवारजनों की मांग पर सरकार ने अब सरकारी अधिवक्ता को बदल दिया है। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) अवनीश नेगी को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया है।
अंकिता भंडारी के माता पिता ने मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता बदलने की गुहार लगाई थी। अधिवक्ता पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उसे नहीं बदले जाने पर अनशन की चेतावनी दी थी। इसके बाद सरकार ने पूर्व में मामले की पैरवी करने वाले अधिवक्ता को कुछ दिन पहले हटा दिया था।
अंकिता के परिजनों ने अधिवक्ता अवनीश नेगी को मामले के पैरवी के लिए सिफारिश की थी। परिवारजनों ने जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र लिखकर अधिवक्ता अवनीश नेगी को विशेष लोक अभियोजन नियुक्त करने का आग्रह किया था। इस पत्र को जिलाधिकारी पौड़ी ने शासन को भेजा था। सरकार ने अब अवनीश नेगी को प्रकरण के लिए सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top