हरिद्वार

हीरो बनने के लिए स्टेटस पर लगाई थी तमंचे संग फोटो, हवालात देख निकली हवाईयां

हाइवे के नजदीक सर्विस रोड पर बना रहा था रील्स, तमंचा संग गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में  जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 08.04.2023 की रात्रि पवन कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बौंगला बहादराबाद रोहल्की अंडर पास से टोल प्लाजा की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से दबोचकर कब्जे से 01 नाजायज तमंचा बरामद किया। 
उक्त युवक द्वारा अपने फेसबुक और व्हाट्सएप पर तमंचे के साथ फोटो लेकर स्टेटस लगाया गया था।
उक्त संबंध में बहादराबाद में युवक के विरूद्ध  मु0अ0सं0: 108/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग  दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई l
*अभियुक्त का विवरण-*
1- पवन कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बौंगला बहादराबाद

*बरामदगी-* 
01 नाजायज तंमचा
*पुलिस पार्टी-*
1- उ0नि0 विजय प्रकाश
2- कां0 शाहआलम
3- हो0गा0 नवाब अली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top