हरिद्वार

मुख्मयंत्री धामी ने पुलिस लाइंस में जवानों की मैस में खाया खाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का मनोबल, पुलिस लाइन में उपवा के तहत बने प्रोडक्टों से हुए रूबरू, जमकर की तारीफ

पीएमएस स्कूल के बच्चों ने नशे के खिलाफ पोस्टर बना, सीएम सर को किया अपनी ओर आकर्षित

स्कूली बच्चों से हुए मुखातिब, बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र/छात्राओं को दी बधाई

हरिद्वार। आज दिनांक 17/05/23 को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने फ्लैट को लाभार्थियों को सौंपने के लिए हरिद्वार दौरे पर आए माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी  का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड किया।
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जवानों की हौसला अफजाई करते हुए किसी होटल या गेस्ट हाउस में न जाकर पुलिस लाइंस के मैस में भोजन ग्रहण किया। पुलिस कर्मियों की मैस में भोजन ग्रहण कर एसएसपी की विज़न/कार्यशैली व हाईटेक मैस की सराहना की साथ ही पुलिस की आदर्श बैरक भ्रमण कर वहा  साधु संतो से आशीर्वाद भी लिया।
सशक्तिकरण व रोजगार हेतु पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु बनाए गए संगठन “उपवा” (उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) के बारे में जाना, साथ ही उपवा के अंतर्गत बने प्रोडक्टों से रूबरू होते हुए सराहना की।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* के अंतर्गत पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किए गए पोस्टरों को देख महोदय द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों से मुखातिब होते हुए बच्चों के इस सार्थक प्रयास की प्रसंशा की साथ ही इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और खुश होकर सभी के साथ एक ग्रुप फोटो की।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री मदन कौशिक विधायक, श्री आदेश चौहान, नगरपालिका चेयरमैन श्री राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष बीजेपी संदीप गोयल,अध्यक्ष रुड़की बीजेपी श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top