देहरादून

दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण के विरोध में आज भी बंद रहा हरबर्टपुर का बाजार

हरबर्टपुर में व्यापार मंडल ने हिंदू संगठनों के आह्वान का किया समर्थन, छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विकासनगर। बुधवार रात में कोतवाली अंतर्गत बाजार से लौट रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर शुक्रवार को हरबर्टपुर का बाजार भी बंद रहा। हरबर्टपुर में व्यापार मंडल ने हिंदू संगठनों के आह्वान का समर्थन किया और पूरा बाजार बंद रखा।
रविवार को विकासनगर का बाजार बंद रहा था। हिंदू संगठनों की मांग है कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों की तुरंत धरपकड़ की जाए। इससे पहले दोनों हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं से आक्रोशित हिंदू संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्त्ता गुरुवार को सड़कों पर उतरे। आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं ने वर्ग विशेष के युवक द्वारा बुधवार को दो युवतियों से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में नगर का पूरा बाजार बंद करा दिया। सिर्फ मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम खुले रहे।
आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं ने नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी का घेराव कर मांग की कि बाजार में एक भी ठेली न लगाई जाए। जिन ठेलियों का पंजीकरण नहीं है, उन पर कार्रवाई की जाए। रेहड़ी ठेली संचालकों का सघन सत्यापन किया जाए।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कई ठेली संचालक नशे का सामान बेच रहे हैं। कई बाहर से आकर यहां पर ठेली आदि चला रहे हैं, जिनका सत्यापन तक नहीं हुआ है। हिंदू संगठनों ने पालिकाध्यक्ष व इओ पर अपने कर्तव्य व डयूटी का सही तरीके से निर्वहन न करने के आरोप लगाए। हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी की।
नगर के मुख्य बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। बाजार पूरे दिन बंद रहा। हिंदू संगठनों ने कहा कि दो दिन पहले गुडरिच में हनुमान मंदिर में दर्शन को आ रही महिलाओं पर वर्ग विशेष के दो युवकों ने फब्तियां कसी, बुधवार रात में क्षेत्र में दो लड़कियों का पीछा कर उनके साथ अभद्रता की गई। कुछ दिन पूर्व किशोरी पर ढकरानी के दो युवकों ने फब्तियां कसी। लगातार वर्ग विशेष के युवकों द्वारा छेड़खानी की घटनाओं पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से रोक लगाए।
हिंदू संगठनों के आक्रोश व नगर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए अपर जिलाधिकारी रामजीशरण ने देहरादून से आकर नगर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने एसडीएम विनोद कुमार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ बीएल शाह, कोतवाल संजय कुमार ने डाकपत्थर में हिंदू संगठनों की बैठक ली। उनकी पूरी बात सुनी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने को एक प्लाटून पीएसी मंगाई गई है।
इस घटनाक्रम से बढ़ा आक्रोश
बुधवार को दो बहन रात आठ बजे बाजार से सामान लेकर घर वापस जा रही थी। इसी दौरान एक लड़का पीछा करने लगा और फब्तियां कसने लगा। जिससे दोनों बहनें डर गई और रास्ता बदलकर तेलपुर वाले रास्ते से जाने लगे तो पांच छह युवक सामने आ गए। रास्ता रोक कर बाइक पर बैठने को कहने लगे, जब उन्होंने मना किया तो उन्होंने जबरदस्ती की।
युवक दोनों बहनों के साथ हाथ पकड़कर खींचने लगे और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान वर्ग विशेष के एक पक्ष ने चौकी के पास आपत्तिजनक नारे भी लगाए, जिससे माहौल और गर्मा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top