नई दिल्ली

22 के बजाय 30 साल की उम्र में शादी के इतने हैं फायदे, पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

हमारे देश में 22 की उम्र होने के बाद से घरवाले और रिश्तेदार शादी के लिए कहना शुरू कर देते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे लोग व्यक्ति को सवालों के घेरे में लेने लगते हैं। घर वाले जल्दी शादी करने के लाभ भी गिनाने लगते हैं।
जैसे कि अगर जल्दी शादी करेंगे तो फैमिली सही समय पर प्लान कर पाएंगे। इसके अलावा अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि युवावस्था में शादी करना नए जीवन की शुरुआत के लिए मददगार हो सकता है। पर, आज के समय में अपने करियर की आपाधापी में अक्सर लोगों की उम्र बढ़ जाती है और वो शादी नहीं करते। ऐसे में घरवालों के साथ-साथ समाज वाले भी उनपर दबाब डालने लगते हैं।
इसी वजह से आज इस लेख में हम आपको 30 की उम्र में शादी करने के लाभ बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसी उम्र होती है, जब व्यक्ति अपने फैसले खुद लेने में सक्षम होता है। तो अगर आपके भी घर वाले आपको लेट शादी करने के लिए ताने मार रहे हैं तो उन्हें ये फायदे बताएं। 30 की उम्र तक लगभग हर कोई अपने करियर में स्थिर हो जाता है। करियर में स्थिरता आने के बाद ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, जो एक सफल शादी के लिए काफी अहम है। अगर आप 24-25 साल में शादी करेंगे तो हो सकता है कि उस वक्त आप आर्थिक रूप से स्थिर न हों। 
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों की सोच में बदलाव आता है। 30 तक आते-आते लोग मानसिक रूप से परिपक्व हो जाते हैं। वो अपने और अपने जीवनसाथी की जरूरतों को बेहतर समझते हैं, जिससे उनका संबंध और अधिक मजबूत बनता है। 30 की उम्र में लोग बचपने से निकल कर पहुंचते है। ऐसे में वो अपने व्यक्तित्व को अच्छे से जान चुके होते हैं। उसी के आधार पर वो अपने लिए सही पार्टनर का चयन कर पाते हैं, जो उनके लिए सही साबित होता है। 30 तक आते-आते लोग अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे से समझते हैं। वे जानते हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए और कैसे अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना है। नई-नई नौकरी मिलने पर हम सभी अपनी ख्वाहिशों को पूरी करने में ही सारा पैसा उड़ा देते हैं लेकिन 30 की उम्र में हमें पैसे की अहमियत पता लग जाती है। ऐसे में इस उम्र तक हम सभी पैसों का सही से इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top