नई दिल्ली

विधायक कैड़ा ने रामगढ में सुनी जन समस्या

अधिकारीयो क़ो दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धानाचूली/ भीमताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ ब्लॉक के सीमायल रैक्वाल, रीठा, ओड़ाखान, प्युडा का दौरा कर ग्राम सभा प्युडा में ग्रामीणों की समस्याओ क़ो सुना। वही अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को विधायक रामसिंह कैड़ा को ग्रामीणों ने बिजली, पानी स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो क़ो फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने क़ो कहा। विधायक ने ग्राम सभा प्युडा में जनता क़ो सम्बोधित करते हुऐ सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुऐ सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम व्यक्ति को पहुँचाने को कहा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे,जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट,योगेश कबडवाल,नवीन चंद्र,अजय,गोधन, बालीराम, गिरीश भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top