उधमसिंह नगर

बाजपुर में गन्ने के खेत में महिला का नग्न शव

शव पर आपसी संघर्ष के निशान, 20 मीटर से घसीटा गया है शव
बाजपुर
। गन्ने के खेत में महिला का नग्नावस्था में शव मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पंचायत कनौरा के क्षेत्र में नेशनल हाइवे किनारे स्थित ईदगाह के पास सोमवार को दोपहर में साबिर अली पुत्र कासम अली के गन्ने के खेत में कुछ महिलाएं घास काटने गई थीं। वहां नग्नावस्था में एक महिला का शव पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दे दी और कुछ ही देर में घटना पूरे जंगल की गांव में आग की तरह फैल गई। दोराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की शिनाख्त ग्राम कनौरी निवासी सावित्री (45) पत्नी भूप सिंह के रूप में हुई है।
एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के गले पर कटने का निशान हैं। सिर में भी हेडइंजरी है। घटना स्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतका ने हमलावरों के साथ खूब संघर्ष किया है। प्रांरभिक तौर पर हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।मामले की जांच की जा रही है। आसपास मास पड़ा हुआ था। करीब 20 मीटर बाडी घसीटी गई है। खेत के नजदीक पड़ी यूकेलिप्टिस की सूखी हुई टहनियों से शव ढकने का प्रयास गया गया है। ये सारी चीजें मरने से पहले सावित्री के संघर्ष की गवाही दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top