मौसम

उत्तराखंड में आज से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
देहरादून
। उत्तराखंड में एक बार फिर आज (रविवार) से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि इन जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं। जबकि, 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में साल की पहली बर्फबारी हुई थी।
इसके बाद 4-5 फरवरी के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ होने लगा था। दिन में चटक धूप खिलने से दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होने लगा था। ऐसे में एक बार फिर मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top