नई दिल्ली

जोशीमठ की चट्टानें सबसे कमजोर और संवेदनशील: चोपड़ा

प्रख्यात पर्यावरणविद डा. रवि चोपड़ा ने एक शोध पत्र के हवाले से किया दावा
अल्मोड़ा। जोशीमठ की चट्टानें दुनिया की सबसे कमजोर और संवेदनशील हैं। जोशीमठ में आज जो कुछ भी घटित हो रहा है उसका सीधा संबंध एनटीपीसी की कार्यप्रणाली से है। ये बात प्रख्यात पर्यावरणविद डा. रवि चोपड़ा ने एक शोध पत्र के हवाले से कही है।
उन्होंने एनटीपीसी और एल एंड टी के आंकड़ो के आधार पर लिखे एक शोध पत्र मे कहा कि 2009 में तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना मे टीबीएम के फंसने के साथ ही पानी का रिसाव भी हुआ। उस पानी के दबाब के चलते जोशीमठ मे नई दरारें बनीं और पुरानी दरारें और अधिक चौङी हो गई। यही कारण है कि टनल से पानी का रिसाव हुआ।
शोधपत्र में कहा है कि उस वक्त कंपनियों को उपचार के उपाय सुझाए गए थे लेकिन सुझावों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । अपने शोध में उन्होंने पाया कि टनलिंग(सुरंग बनाने की प्रक्रिया) की वजह से भू जल के तंत्र पर प्रभाव पड़ा । टनल से पानी का जितना रिसाव हुआ उससे कई गुना अधिक पानी फरवरी 2021 को सुरंग में घुसा । पानी घुसने से चट्टानों में नइ दरारें बनी और पुरानी दरारें चौडी हो गई । उन्होंने जोशीमठ आपदा को कंपनियों की सुरंग प्रक्रिया का परिणाम बताया है, जिसे आज उत्तराखण्ड झेल रहा है ।
नियन्त्रित विस्फोटों के दावों को भी उन्होंने खोखला वताया है । विस्फोट के समय वहां वैज्ञानिक नहीं, ठेकेदार रहता है जो अपना काम खत्म करने की जल्दी में रहता है । उन्होंने अपने  शोध में और भी कई खुलासे किये हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top