नई दिल्ली

देहरादून में कार में महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप, दम घुटने से मौत

देहरादून। कार में बैठे व्यक्ति और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार का इग्निशन और एसी चालू था। ऐसे में पुलिस इसे दम घुटने से मौत होना मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों के सीने में कार्बन मोनो ऑक्साइड जमी हुई थी। हालांकि, आगामी परीक्षण के लिए डॉक्टरों ने दोनों के ब्लड सैंपल लिए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाले मार्ग पर एक कार खड़ी है। इसमें एक महिला व एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर एसओ राजपुर पीडी भट्ट पहुंचे तो देखा कि कार चालू थी और एसी चल रहा था।
दोनों की पहचान राजेश साहू (50) और महेश्वरी (45) निवासी कांठ बंग्ला के रूप में हुई। राजेश साहू टैक्सी चलाता था। महेश्वरी के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। अक्सर दोनों साथ रहते थे। आसपास के लोगों और परिजनों ने उनके शराब के आदी होने की भी बात बताई। शुरुआती जांच में कार के अंदर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान थे।
प्रथमदृष्टया माना जा रहा था कि दोनों की मौत एसी की गैस और तापमान के प्रभाव से दम घुटने के कारण हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की और जरूरी सैंपल आदि इकट्ठा किए।
उधर, सोमवार की शाम ही दोनों की पोस्टमार्टम की औपचारिक रिपोर्ट मिल गई। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में कहा है कि दोनों के सीने में कॉर्बन मोनोऑक्साइड जमी हुई थी। ऐसा तभी होता है जब कार का ब्लोअर लंबे समय तक चालू रहा हो। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top