हरिद्वार

हरिद्वार सप्तऋषि फ्लाईओवर पर देहरादून में तैनात सिपाही का शव मिलने से हड़कंप

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात आरक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। 
पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर कांस्टबेल की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। रविवार की देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी। गाड़ी के अंदर वर्दी और अन्य सामान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top