हरिद्वार

गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे-कैश खुराना

हरिद्वार,। गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए जिला अध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में पुराना रानीपुर मोड़ पर एकत्र हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन रोशनाबाद ले जाया गया। शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस जुटी रही। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना व शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कार्यकर्ता गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए आए थे। लेकिन सरकार पुलिस का सहारा लेकर विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हुए अंकिता हत्याकंाड, पटवारी व एई जेई भर्ती, यूकेएसएससी भर्ती घोटालों से उत्तराखंड की छवि पर आघात लगा है। केंद्र सरकार को इस पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस एससी विभाग के शहर अध्यक्ष विपिन पेवल, शुभम जोशी, विकास चंद्रा व समर्थ अग्रवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस देश की हर आवाज को बुलंद तरीके से उठाती रहेगी। सरकार कितना भी प्रयास कर ले कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। लोकतंत्र की लड़ाई को हर स्तर पर लड़ा जाएगा। गिरफ्तारी देने वालों में राजबीर सिंह चौहान, किरण सिंह, नोमान प्रधान, एससी मोर्चा अध्यक्ष विपिन पेवल, अभिषेक शर्मा, समर्थ गर्ग, ठाकुर रतन सिंह, सोनू गिरी, गौरव चौहान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top