पिथौरागढ़

लोकपर्व हरेला पर चमुवा की महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

वन देवी मंदिर बनाकर पेड़ों को बचाने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा(जागेश्वर)। लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत चमुवा खालसा की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया। आरोही संस्था के बैनर तले आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूजा कार्की के नेतृत्व में महिला मंगल दल और महिला समूह चमुवा की महिलाओं ने वृक्षारोपण से पूर्व वन देवी मंदिर की स्थापना करके पेड़ों को बचाने का संकल्ïप भी लिया। वृक्षारोपण के दौरान एक हजार पौधे रोपित किए गए जिनमें बांज, क्ïवेराल, मेहल, बकैन के चौड़े पत्ते वाले छायादार पौधों को लगाया गया।

मालूम हो कि आरोही संस्था की ओर से वीएनवी परियोजना के तहत कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में करीब 4 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में वृक्षारोपण किया गया। पहाड़ के संस्कृति को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण से पूर्व वन देवी की स्थापना करके पहाड़ी गीतों के साथ महिलाओं ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया और पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आरोही संस्था के कार्य समन्वयक चन्द्रकला बिष्ट, स्वास्थ्य सुपरवाइजर माया जड़ौत, गीता सुप्याल, हीरा सिंह कार्की, वन दरोगा भीम सिंह बोरा, प्रमोद भास्कार, ग्राम प्रधान चमुवा खालसा पूजा कार्की, सरपंच मंजू कार्की, पना कार्की, ललिता कार्की, गीता कार्की, सुषमा कार्की, धनुली देवी, गोविन्दी देवी, देवकी देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, चांदनी कार्की, हेमा देवी, संतोषी देवी, माया देवी, धनुली देवी, लछिमा देवी, भागीरथी देवी, कमला देवी, गंगा देवी, मीना देवी, सरुली देवी, आनन्दी देवी, कुंथी देवी व मोहनी देवी ने वृक्षारोपण में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top