उधमसिंह नगर

होली पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

रुद्रपुर। रुद्रपुर में होली खेलने के बाद एक युवक अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है।
जानकारी के अनुसार, शिशुपाल प्रजापति (26) अपनी पत्नी, माता-पिता और भाईयो के साथ मुखर्जी नगर ट्रांजिट कैंप में रहता था। सोमवार को उसने परिजनों के साथ होली का त्योहार मनाया।  शाम पांच बजे वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे के पास पहुंचे और आवाज लगाई। जब किसी भी तरह की कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पंखे की कुंडी से शिशुपाल का शव लटका हुआ था।
आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मृतक एक कंपनी में काम करता था। पुलिस आत्महत्या के वजह का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top