नई दिल्ली

युवती ने अर्द्धनग्न होकर नाचने से रोका तो कुकर सिर पर मारकर कर दी हत्या

ऋषिकेश। मायाकुंड में बीते रविवार रात एक युवती ने आरोपित को अर्द्धनग्न होकर नाचने से रोका। जिस पर आरोपित ने युवती के सिर पर कुकर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को युवती की मौत हो गई। अन्य घायलों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। युवती की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी सकल साहनी ने दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार रात उनके घर के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव शंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा।
इस पर उनकी बेटी रूपा ने आपत्ति जताते हुए नाचने से रोका। जिस पर आरोपित शिव शंकर ने अपने भाई लड्डू, छोटू, पिता बैजनाथ और पारिवारिक महिलाओं सुनैना, रूपा देवी और गंगा देवी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में उनकी बेटी रूपा, भाई भीम साहनी, बहनोई बलदेव साहनी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि शिव शंकर ने उनकी बेटी रूपा के सिर पर कुकर से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। गंभीर रूप से घायल रूपा और अन्य लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार दोपहर रूपा की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सकल साहनी ने इस मामले में बैजनाथ साहनी, शिव शंकर साहनी लड्डू साहनी, सुनैना देवी, छोटू साहनी, रूपा देवी और गंगा देवी के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपितों के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top