उधमसिंह नगर

हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी विधवा हुई नवविवाहिता

रुदपुर में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार नव दंपति को टक्कर मारी
रुद्रपुर।
काशीपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही मृतक युवक का विवाह हुआ था और सोमवार रात वह दावत खाकर पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था।
मूलरूप से केसरपुर मीरगंज बरेली और हाल रविंद्रनगर रुद्रपुर निवासी 26 वर्षीय सूरज पुत्र जयपाल का विवाह एक माह पहले डिबडिबा बिलासपुर निवासी आसिका के साथ विवाह हुआ था। सूरज आवास विकास स्थित होटल में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह पत्नी के साथ अपने ससुराल डिबडिबा में आयोजित दावत में गया था।
देर रात दोनों पति पत्नी बाइक से वापस रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच तेल मिल के पास ट्रैक्टर ट्राली से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना स्थल उत्तर प्रदेश का होने के कारण रुद्रबिलास चौकी पुलिस को भी सूचना दी गई। साथ ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सूरज की मौत से उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top