नई दिल्ली

इन राशियों से शनिदेव करेंगे परिवर्तन, होगा फायदा और मिलेगी तरक्की

हल्द्वानी। सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले और कर्मफलदाता शनि अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना गया है। यहां क्रूर ग्रह से मतलब यह कि शनि शुभ फल उन्हीं जातकों को प्रदान करते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं और गरीबों का विशेष ध्यान रखते हैं।
शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि के किसी एक राशि में काफी लंबे समय तक रहने के कारण इनका प्रभाव हर एक राशि पर लंबे समय तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से हर एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में जरूर प्रभावित होता है। आपको बता दें कि शनि अभी इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि इस राशि में साल 2025 तक रहेंगे। फिर इसके बाद अगली राशि में गोचर होंगे।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। शनि इस राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। आइए जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन करने पर इन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। 
सिंह राशि
साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने का सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलेगा। शनि का गुरु की राशि मीन में जाना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वे अब पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। आपके लिए नया काम शुरू हो सकता है जो आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। 
कन्या राशि 
साल 2025 में शनि का मीन राशि में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हे काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या फिर नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।  परिवार के सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 
वृश्चिक राशि
शनि का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। शनि का मीन राशि में गोचर करने से आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। कुछ नया करने को मिलेगा जिसमें आपको काफी धन भी मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top