हल्द्वानी

रामनगर में लकड़ी लेने जंगल गई महिला को उठाकर ले गया बाघ

ढेला गांव की है महिला, महिला की खोजबीन के लिए वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
रामनगर। रामनगर में जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा कर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अभी तक महिला का कोई अता-पता नहीं चल पाया। जबकि वन विभाग और कॉर्बेट की टीम जंगल में गश्त कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती उर्फ कला (48) पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए।
महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। जबकि वन विभाग की टीम जंगल में खोजबीन में लगी है।बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top