हरिद्वार

आज और कल आ रहे हैं हरिद्वार तो पहले देख लें वाहनों का रूट प्लान, हरिद्वार में ऐसे बदला गया यातायात रूट

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के चलते रविवार शाम छह बजे से सोमवार रात 10 बजे तक हरिद्वार शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर यातायात प्लान जारी किया गया है, जिसके तहत रविवार शाम छह बजे से सोमवार रात 10 बजे तक हरिद्वार शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने यातायात व्यवस्था का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
एसपी यातायात अजय गणपति ने बताया कि दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर कोर चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां अलकनन्दा-दीनदयाल पंतद्वीप-चमगादड़ टापू ढाबा से होते हुए गुरुकुल कांगड़ी से होकर शंकराचार्य चौक पहुंचेंगे। यातायात का दबाव बढ़ने पर बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन भगवानपुर, सालियर, बिझौली चौक, नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार पहुंचेंगे और अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू पर खड़े होंगे। नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू और बड़े वाहनों को नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा में पार्क कराया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों को देहरादून, ऋषिकेश-नेपाली फार्म, रायवाला दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग भेजा जाएगा। सिडकुल व शिवालिक नगर की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन सिडकुल व शिवालिकनगर चौक-भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग, दिल्ली की तरफ से आने वाली पर्यटक बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान/सेफ पार्किंग/हरिराम इण्टर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर देहरादून व ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो, विकम व ई-रिक्शा को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे। जगजीतपुर से आने वाले ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जाएंगे। बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम, ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबड़ी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अन्दर से वापस जाएंगे। हिल बाईपास से आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा बिल्वकेश्वर तिराहे से वापस जाएंगे। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top