उत्तराखण्ड

मानसखण्ड झांकी को पर्यटन मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही थी उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखण्ड

हरिद्वार। लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही, उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘मानसखण्ड‘‘ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है, जो हमारे लिये तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया है। यह झांकी 05 अप्रैल से 18 मई,2023 तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शित की जायेगी।
श्री सतपाल महाराज ने आगे बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘मानसखण्ड‘‘ आम जनता के सम्मुख प्रदर्शन किये जाने हेतु दिनांक 06, 07, 08 अप्रैल, 2023 को जनपद हरिद्वार के मुख्य स्थानों-हरिद्वार(शहर),लक्सर, खानपुर, नारसन, भगवानपुर, बहादराबाद, रूड़की मंे भ्रमण करेगी ताकि हर क्षेत्र के लोग इस उपलब्धि से वाकिब होते हुये उत्तराखण्ड की गौरवशाली संस्कृति व परम्परा पर गर्व करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top