नैनीताल

रामनगर गर्जिया मंदिर के पास नदी में डूबा लखनऊ का पर्यटक

रामनगर। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गर्जिया मंदिर के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।उक्त व्यक्ति गर्जिया मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहन सर्चिंग अभियान के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। व्यक्ति का नाम :- नरेंद्र सिंह उम्र 48 पुत्र स्वर्गीय कुंवर सिंह
निवासी :-राजीवपुरम लखनऊ उत्तरप्रदेश प्रदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top