उत्तराखण्ड

अनैतिक भडकाऊ सामाग्री का प्रसारण कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : जिलाधिकारी

बागेश्वर- जिलाधिकारी अनुराधा पाल द्वारा जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर अनैतिक भडकाऊ सामाग्री का प्रसारण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि जनपद में टीवी, केबल चैनलों, रेडियों व एफ.एम. पर प्रसारित होने वाली प्रसारण की अन्तर्वस्तु के सतत अनुश्रवण एवं प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।


जिलाधिकारी ने कहा कि कोई स्थानीय टीवी चैनल, एफ.एम.रेडियों भारत की सम्प्रभुता और अखंडता, राज्य सुरक्षा हितों लोक व्यवस्था, शिष्टता नैतिकता, न्यायालय की अवमानना, मानहानि या अपराध उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रसारण करेंगे तथा धार्मिक उन्माद, भडकाऊ सामाग्री का प्रसारण कतई नहीं करेंगे, ऐसा प्रसारण करने में प्रथमवार 02 साल की सजा व जुर्माना दोनो हो सकता है। उन्होंने टीवी केबल चैनलों, एफ.एम. रेडियों में प्रसारित होने वाली अन्तर्वस्तु के नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण करने के निर्देश गठित समिति को दिए। उन्होंने पुलिस साइबर सैल को विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों में जाकर युवाओं को सोशल मीडिया की जानकारियां देने के साथ ही जागरूक करने हुए सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने व भ्रामक अथवा विवाद वाले वीडियों वायरल न करने को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनायें (रयूमर) फैलाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीवी केबल चैनलों, रेडियों, एफ.एम. में प्रसारित होने वाली अन्तर्वस्तु से किसी को भी कोई शिकायत हो तो वे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित शिकायत सेल में शिकायत कर सकते है। उन्होंने टीवी केबल चैनलों, एफ.एम. रेडियों में प्रसारित होने वाली सामाग्री को 90 दिनों तक अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश ऑपरेटरों को दिए, ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर टीवी केबल, एफ.एम. रेडियों ऑपरेटरों से प्रसारित विषय वस्तु प्राप्त की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी केबल ऑपरेटर अपने केबल पर दूरदर्शन के चैनलों का प्रसारण अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी, सहायक आयुक्त राज्य कर अशोक गर्ब्याल, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, प्राचार्य डिग्री कॉलेज काण्डा मधूलिका पाठक, प्रधानाचार्य राबाइंका शोभा टम्टा, निदेशक जन शिक्षण संस्थान डॉ0 जितेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बालम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top