हल्द्वानी

हल्द्वानी में कैंडल जलाकर नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि दी

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से किया गया आयोजन
हल्द्वानी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को संस्था पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में श्रद्धांजलि दी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक रुपेन्द्र नागर और मार्गदर्शक उमाकांत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि विश्व इतिहास में भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम उत्कृष्ट रण कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के महान प्रतीक कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है क्योंकि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस पराक्रम से 3 मई 1999 को शुरू हुए कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त कर विश्व विजयी भारतीय तिरंगा लहरा दिया।
इस युद्ध में शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते हैं तब जाकर हम अपने अपने गांवों शहरों और घरों में सुरक्षित रहते हैं तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते हैं इसलिए हम भारतीयों का यह फर्ज है कि भारत देश को सुरक्षित रखने के लिए शहीद हुए भारतीय सेना जवानों के प्रति हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए
इस दौरान श्रद्धांजलि देने में भाजपा नेता शंकर कोरंगा संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय रुपेन्द्र नागर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक अलका जीना रेनू शरण पूर्णिमा रजवार चंपा त्रिपाठी काजल खत्री विभूति जीना कनक चंद ममता देवल मोहनी देवी भुवन चन्द्र रवि गुप्ता रितिक साहू जानकी कश्यप रोहतास प्रजापति नन्दकिशोर आर्या सूरज मिस्त्री प्रयाग दत्त जोशी गिरीश चन्द लोहानी संदीप यादव अरविंद कुमार मोहित यादव सतीश वर्मा बहादुर सिंह रजत दिवाकर सागर दिवाकर अमन कुमार सनी बिष्ट आलोक कुमार सुमित बिष्ट हरीश मिश्रा विनय सागर देवेश कुमार रमेश कुमार कमल शाह सागर दिवाकर विवेक रावत सुजीत साहू निर्मल चम्याल सुशील राय प्रियांशु आर्या सूरज कुम्हार रोहित भंडारी मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
इसी क्रम में फल सब्जी फुटकर व्यापार समिति उपाध्यक्ष रवि गुप्ता महामंत्री हसीन अंसारी कोषाध्यक्ष रामस्वरूप गुप्ता हसन अंसारी प्रचार मंत्री जावेद मार्गदर्शक याकूब आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top