हरिद्वार

JE/AE भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में संजीव दुबे के दो भाई गिरफ्तार

नौजवानों के भविष्य से खिलवाड के हर दोषी को भेजेंगे जेल, बख्शने का कोई कॉलम नही : एसएसपी अजय सिंह
हरिद्वार। JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम ने मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी-ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 व अमित पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 से दिनांक 10.02.2023 को एसआटीई कार्यालय में पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त संदीप द्वारा भारत माता मन्दिर हरिद्वार के पास स्थित धर्मशाला में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने व अभियुक्त अमित द्वारा सहारनपुर स्थित हसनपुर में नकल हेतु बिठाये गये अभ्यर्थियों की निगरानी करने का अपराध स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान उजागर हुए तथ्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्त मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के भाई है जो मोटे पैसे के लालच में संजीव का साथ दे रहे थे।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*-
1- संदीप पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी-ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0,
2- अमित  पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी-ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top