देहरादून

स्टोन क्रशर लगाने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। चार लोगों ने दून के व्यवसायी को नागालैंड में स्टोन क्रशर लगाने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर असम और बंगाल के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि ठगी के शिकार रेसकोर्स निवासी हिम्मत सिंह बिष्ट की रुद्रा एसोसिएट के नाम से फर्म है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्टोन क्रशर हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी उनके क्रशर चलते हैं। इस फर्म में बंगाल का रहने वाला हजरत बिलाल भी साझेदार है। बिलाल का उत्तरकाशी के स्टोन क्रशर में 10 प्रतिशत का हिस्सा है। बिलाल ने हिम्मत सिंह बिष्ट से कहा था कि वह टेक्निकल फील्ड से है और मशीनों के बारे में अच्छी खासी समझ रखता है। ऐसे में वह और भी स्टोन क्रशर लगा सकते हैं। बिष्ट ने पुलिस को बताया कि बिलाल ने 23 लाख रुपये में एक मशीन दिलाई। इसमें बिचौलिया बिलाल का साला था। बिलाल ने 15 लाख रुपये अन्य खर्चे के लिए भी प्राप्त किए। मगर, एक साल का समय बीतने पर भी स्टोन क्रशर नहीं लगा। इससे उन्हें करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
वर्ष 2021 में बिलाल का फोन आया। उसने बताया कि उसके कुछ दोस्त नागालैंड में स्टोन क्रशर लगाना चाहते हैं। इसमें वह उन्हें साझेदार बना सकता है। मगर, बिष्ट ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद बिलाल ने एक चाल चली। उसने असम के रहने वाले मिंटू ककोती, पंकज अग्रवाल और अभिषेक को बिष्ट को मनाने के लिए कहा। बिष्ट उन्हें पहले से जानते थे। मार्च 2022 में बिष्ट को नागालैंड ले गए। यहां स्टोन क्रशर का स्थान दिखाया तो बिष्ट तैयार हो गए। यहां पर स्टोन क्रशर लगाने के नाम पर उनसे 1.50 करोड़ रुपये ले लिए गए। मगर कोई स्टोन क्रशर नहीं लगाया गया। पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top