हरिद्वार

हरिद्वार में कोतवाली पहुंचीं दो सहेलियां, बोली दरोगा जी हमारी शादी करवा दो

बोली- एक-दूसरे से करती हैं बहुत प्यार, एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती
हरिद्वार। 
ज्वालापुर कोतवाली में सब उस वक्त हैरान रह गए जब दो नाबालिग लड़कियां आपस में शादी करने को लेकर पहुंचीं और जिद पर अड़ गईं। दोनों ने पुलिस से शादी की अनुमति देने की मांग की। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर कोतवाली बुलाया और समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ज्वालापुर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी कुछ समय पहले परिवार के साथ पिरान कलियर गई थी, जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर की एक लड़की से हुई। दोनों नाबालिग लड़कियों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। फोन पर मैसेज व कॉल के जरिये बातें होने लगी। सहारनपुर की किशोरी बृहस्पतिवार को शहर पहुंची और अपनी दोस्त के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गई।
दोनों ने अफसरों से कहा, वह एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। आपस में शादी करना चाहती हैं और इसकी अनुमति दी जाए। पुलिस ने तुरंत दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया और दोनों किशोरियों को समझाया। तब वह मानीं और परिजनों के साथ लौट गईं कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार का कहना है कि दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top