उधमसिंह नगर

खटीमा में दो नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर की गोली मारकर हत्या की

वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए बदमाश, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका
खटीमा। दो नकाबपोश बदमाशों ने खटीमा के दियूरी गांव में सरेशाम एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे, जो सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, क्योंकि बदमाश दुकान से कुछ भी लूटकर नहीं ले गए।
मंगलवार शाम लगभग 7.20 बजे दियूरी के शिव मार्केट में आराधना ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी (40 वर्ष) पुत्र शमशेर रस्तोगी दुकान पर बैठे जेवर तैयार कर रहे थे। इसी बीच दो नकाबपोश दुकान के अंदर घुसे। जिसमें से एक ने रमेश को गोली मारी, जो उनके गले में लगी। दूसरे नकाबपोश ने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका तमंचा नहीं चला। रमेश के साथ दुकान पर बैठा एक युवक अचानक हुए इस हमले की दहशत में बाहर की ओर भागा। दोनों नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाहर खड़े तीसरे साथी की बाइक में बैठकर फरार हो गए। खून से लथपथ रमेश की हायर सेंटर जाते वक्त मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top