देहरादून

33 लाख की धोखाधड़ी के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाईजीरियन गिरोह के लिए खुलवाते थे बैंक खाते

गिफ्ट भेजने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी में दो अन्य अभियुक्तों को उप्र के बहराइच से किया गिरफ्तार
देहरादून।
वर्तमान में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है। इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा फेसबुक व व्हट्सएप पर विदेशी नागरिक बनकर दोस्ती कर  गिफ्ट भेजने  का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है ।
इसी क्रम में एक प्रकरण कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार पर शिकायत प्राप्त हुयी जिसमें शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी लक्सरी वार्ड नम्बर 5 कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को फेसबुक व वट्सएप के माध्यम से सम्पर्क कर कैथोलिक नन बताते हुए दोस्ती कर चैट कर व शिकायतकर्ता के काम से प्रभावित होकर गिफ्ट (घड़ी,आईफोन 13, आई पैड, एप्पल लैपटॉप सोनी की माला व 50000 डॉलर) भेजने का लालच देकर पार्सल को इन्टरनैशल एयरपोर्ट पर भिजवाना व पार्सल छुड़वाने हेतु भिन्न-2 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 15,71,820/- रु0 की धोखाधडी कर लेने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार पर मु0अ0स0 1035/22 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना मुख्यालय के आदेशानुसार  साइबर थाने के निरीक्षक श्री विकास भारद्वाज के सुपुर्द की गयी।
अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा विस्तृत तकनीकी जांच के बाद संदिग्ध अभियुक्त का बहराइच उ0प्र0 से सम्बन्ध होना पाया गया जिसमें दिनांक 09.10.23 को टीम द्वारा 02 अभियुक्त गण 1. शिवम तिवारी पुत्र मुल्कराज तिवारी निवासी ग्राम फकरपुर बहराइच थाना फकरपुर जनपद बहराइच उ0प्र0 उम्रः- 22 वर्ष तथा  2. रामनरेश पुत्र मिश्री लाल निवासी ग्राम परसीपुरवा थाना मुर्तीआ जनपद बहराइच उ0प्र0 उम्रः- 23 वर्ष को गैर प्रान्त उ0प्र0 के बहराइच से गिरफ्तार किया गया था । तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्तों के दो अन्य सदस्य 1. दीपू वर्मा पुत्र राममूर्ति वर्मा निवासी ढपाली पूर्वी, निकट विक्की कबाड़ी की दुकान, भगवानपुर बहराईच उ0प्र0 उम्रः- 28 वर्ष तथा 2. दलीप गिरी पुत्र सत्यदेव गिरी निवासी ग्राम सिरजापुर पो0 रमपुरवा थाना हरदोई, बहराईच उ0प्र0 उम्रः- 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गण से घटना में प्रयुक्त 01 लैपटॉप, 05 पासबुक विभिन्न बैंकों की, 13 डबिट कार्ड विभिन्न बैंकों के, 05 चैक बुक, 01 कार्ड स्कीमर, 01 आधार बायोमैट्रिक डिवाईस, आधार कार्ड / पैन कार्ड आदि बरामद किये गये।
अपराध का तरीका
अभियुक्तगण द्वारा सोशल मीडिया साईट फेसबुक व व्हटस्एप पर फर्जी प्रोफाईल तैयार कर दोस्ती करते हुए स्वंय को विदेशी नागरिक बताकर महँगे गिफ्टों को भेजने का लालच देकर पार्सल को एयरपोर्ट से छुडाने हेतु विभिन्न शुल्कों के नाम पर धोखाधड़ी से भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते है व धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर उक्त धनराशि का प्रयोग करते है । अभियुक्तगणो द्वारा उक्त कार्य हेतु फर्जी सिम, सोशल मीडिया प्रोफाईल तथा फर्जी खातों का प्रयोग कर अपराध कारित किया जाता है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त गण दीपू वर्मा व दलीप गिरी द्वारा बताया गया कि वह दिल्ली / एनसीआर में विभिन्न नाईजीरिन गिरोह को फर्जी बैंक खाता खोलकर देते है जिससे देश भर में साईर ठगी का संगठित रूप में अपराध किया जा रहा है । गौरतलब है कि साईबर थाना देहरादून द्वारा इस वर्ष देश के सबसे बड़े नाईजीरियन गिरोह पर कार्यवाही के क्रम में एक ही अभियोग में 08 नाईजीरियन के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर ऐसे विदेशी गिरोह पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम
1. दीपू वर्मा पुत्र राममूर्ति वर्मा निवासी ढपाली पूर्वी, निकट विक्की कबाड़ी की दुकान, भगवानपुर बहराईच उ0प्र0 उम्रः- 28 वर्ष 
2. दलीप गिरी पुत्र सत्यदेव गिरी निवासी ग्राम सिरजापुर पो0 रमपुरवा थाना हरदोई, बहराईच उ0प्र0 उम्रः- 25 वर्ष
दिनांक 09.10.23 को गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम
1. शिवम तिवारी पुत्र मुल्कराज तिवारी निवासी ग्राम फकरपुर बहराइच थाना फकरपुर जनपद बहराइच उ0प्र0 उम्रः- 22 वर्ष  
2. रामनरेश पुत्र मिश्री लाल निवासी ग्राम परसीपुरवा थाना मुर्तीआ जनपद बहराइच उ0प्र0 उम्रः- 23 वर्ष
इस अभियोग में कुल बरामदगीः-
(1) 02 लैपटॉप
(2) 11 पासबुक विभिन्न बैंकों की
(3) 19 डबिट कार्ड विभिन्न बैंकों के
(4) 19 चैक बुक 
(5) 01 कार्ड स्कीमर
(6) 01 आधार बायोमैट्रिक डिवाईस
(7) आधार कार्ड / पैन कार्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top