हल्द्वानी

हल्द्वानी से दो नाबालिग छात्राएं लापता, मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप

परिजनों और लोगों ने बनभूलपुरा थाने में करीब एक घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया
हल्द्वानी।
हल्द्वानी क्षेत्र निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्राओं के परिजनों और लोगों ने बनभूलपुरा थाने में करीब एक घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की 15 वर्षीय और उसी के घर में किराये पर रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के ने दोनों छात्राओं को अपनी बातों में फंसाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बैठाकर उन्हें लालकुआं ले गया। आशंका है कि वहां से दोनों को यूपी के बदायूं लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त किशोर ने एक छात्रा के भाई को धमकी भी दी थी जिससे उन्हें अपनी बेटियों की ज्यादा चिंता सता रही है।
इधर मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने जोगेंद्र राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को परिजनों के साथ बनभूलपुरा थाना पहुंचकर नारेबाजी की और किशोरियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। छात्राओं की तलाश में टीम यूपी भेजी गई है, जिस पर लोग शांत हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top