हरिद्वार

हरिद्वार की दो सहेलियों ने की शादी, बोली दोनों ताउम्र साथ रहना चाहती हैं हम

दोनों बिना बताए घर से हो गई थी गायब, पुलिस ने दोनों सहेलियों को बनारस से ढूंढ निकाला
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में दो सहेलियां जीवन भर एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने पहुंचने पर भी युवतियां अपनी बात पर अड़ी रही। मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर एक युवती को उसके स्वजन के सुपुर्द किया। जबकि दूसरी युवती के स्वजनों को बिहार से बुलाया गया है।
सिडकुल से सटे एक गांव में मूल रूप से बिजनौर से ताल्लुक रखने वाला परिवार रहता है। परिवार की 18 साल की एक युवती एक कंपनी में कार्यरत है। करीब एक साल पूर्व उसकी एक सहकर्मी से उसकी नजदीकी बढ़ गई। मूल रूप से बिहार के गया घाट बक्सर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती अपनी बहन के साथ यहां उसी गांव में रह रही थी। कुछ समय पूर्व उसकी बहन वापस बिहार लौट गई थी, लेकिन वह वापस नहीं गई। पिछले माह बिजनौर की युवती अचानक लापता हो गई।
स्वजन ने उसे तलाश किया तब पता चला कि उसके साथ दूसरी युवती भी गायब है। उन्होंने भी अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों सहेलियों को बनारस से ढूंढ निकाला। लेकिन दोनों युवतियों ने अपने-अपने घर जाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि दोनों ताउम्र साथ रहना चाहती है, उन्हें शादी भी नहीं करनी है।
एक युवती के स्वजन थाने पहुंचे, तो वह साथ जाने को राजी नहीं हुई। स्वजनों ने समझाने का प्रयास किया तो दोनों सहेलियां रोने लगी। काफी समझाने पर युवती अपने परिवार के साथ जाने की बात पर राजी हो गई। उसने वायदा लिया कि उसका परिवार उसे सहेली से मिलने में टोकाटाकी नहीं करेगा। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दूसरी युवती के स्वजन को सूचना दी गई है। वह बिहार से पहुंच रहे हैं। आने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top