चमोली

टिहरी गंगोत्री मार्ग पोकू मन्दिर के पास पुश्ता ढहने से दो लोग खाई में गिरे, एक की मौत

टिहरी। जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गंगोत्री मार्ग पोकू मन्दिर के पास दो व्यक्ति खाई में गिर गए है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि गंगोत्री मार्ग पर कुछ लोग रास्ते किनारे पत्थरो से पुश्ता निर्माण का कार्य कर रहे थे जिस दौरान अचानक पुश्ता ढह जाने से 02 व्यक्ति उसकी चपेट में आकर खाई में गिर गये।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में गिरे उक्त व्यक्तियों तक पहुँच बनायी जहाँ एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था तथा दूसरे व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया व दूसरे व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल व्यक्ति का नाम :- श्री सुमन थापा उम्र 38 वर्ष
निवासी :- नेपाल
मृतक का विवरण :- श्री दिल बहादुर थापा उम्र 46 वर्ष
निवासी :- नेपाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top